EPL 2022-23: प्रीमियर लीग में रविवार को एस्टोन विला ने टोटेनहम को 2-0 से शिकस्त दी.
पॉइंट्स टेबल में मैनचेस्टर यूनाइटेड (32) और टोटेनहम (30) पांचवें क्रम पर है. यहां दूसरे पायदान पर मैनचेस्टर सिटी (36) है. लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में ही एस्टोन विला के इमिलियानो बुंदिया ने 50वें मिनट में गोल कर टोटेनहम को पछाड़ दिया. इस मुकाबले में टोटेनहम के खिलाड़ियों ने 60% समय तक बॉल अपने पास रखी लेकिन वह केवल दो बार टारगेट पर अटेम्प्ट कर पाए. वहीं चेल्सी (Chelsea) को नॉटिंघम फॉरेस्ट (Nottingham Forest) के साथ ड्रॉ खेलकर दो पाइंट्स गंवाने पड़े. टोटेनहम हॉटस्पर (Tottenham Hotspur) को जहां एस्टोन विला (Aston Villa) के हाथों 0-2 से मैच गंवाना पड़ा.