FCI AG3 Result

2023 - 2 - 28

Post cover
Image courtesy of "दैनिक जागरण"

FCI AG3 Result 2023: फूड कॉर्पोरेशन ने असिस्टेंट ग्रेड 3 फेज 1 के नतीजे ... (दैनिक जागरण)

FCI AG3 Result 2023 भारतीय खाद्य निगम ने कटेगरी 3 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 1 7 14 21 और 29 ...

एजुकेशन डेस्क। FCI AG3 Result 2023: फूड कॉर्पोरेशन असिस्टेंट ग्रेड 3 फेज 1 परीक्षा में सम्मिलित लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। भारतीय खाद्य निगम ने असिस्टेंट ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित ऑनलाइन फेज 1 परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। निगम द्वारा एफसीआइ एजी3 रिजल्ट 2023 की घोषणा मंगलवार, 28 फरवरी को की गई। इसके साथ ही, एफसीआइ ने असिस्टेंट ग्रेड 3 फेज 1 रिजल्ट को देखने के लिए सभी जोन के लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, recruitmentfci.in पर एक्टिव कर दिया है। परिणामों के अंतर्गत एफसीआइ ने ऐसे सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं, जिन्हें फेज 1 के आधार पर अगले चरण के लिए क्वालिफाई घोषित किया गया है। बता दें कि एफसीआइ ने असिस्टेंट ग्रेड 3 के साथ-साथ स्टेनोग्राफर और जूनियर इंजीनियर के कुल 5043 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 1, 7, 14, 21 और 29 जनवरी 2023 को किया था। इसके बाद निगम द्वारा असिस्टेंट ग्रेड 3 (एजी3) के नतीजों की घोषणा 28 फरवरी को की गई। FCI AG3 Result 2023 भारतीय खाद्य निगम ने कटेगरी 3 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 1 7 14 21 और 29 जनवरी 2023 तक आयोजित फेज 1 परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। इस कड़ी में असिस्टेंट ग्रेड 3 के नतीजे 28 फरवरी को घोषित किए गए।

Explore the last week